राज्य
कर्नाटक चुनाव : ‘आप’और‘स्वराज इंडिया’पार्टी का नहीं खुला खाता
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2018 12:14:27 PMनई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वाली आम आदमी पार्टी को दिल्ली और पंजाब से बाहर पांव पसारने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है और उसके सभी 29 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। सरवगननगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज के जे जॉर्ज के खिलाफ मैदान में उतरे कर्नाटक में आप के संजोजक पृथ्वी रेड्डी को 1,861 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे।
29 सीटों में से पार्टी ने बेंगलूरू में 18 सीटों पर और राज्य के अन्य हिस्सों में 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। योगेन्द्र यादव की अगुवाई वाली स्वराज इंडिया भी राज्य में 11 सीटों पर मैदान में थी। इसके प्रत्याशी दर्शन पुत्तन्नैयाह को मेलुकोटे सीट पर 73,779 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे।
श्री रंगापटना से वेंकटेश सी एस को 1942, सी वी रमण नगर से पार्टी के उम्मीदवार मोहन दसारी को 1926 और सरवांग नगर से पृथ्वी रेड्डी 1755 पार्टी के एक हजार से अधिक वोट हासिल करने वालों में शामिल थे। धारवाड़ से एस एफ पाटिल (153), दावणगोरे साऊथ से राघवेंद्र के एल (157), बेलगाम दक्षिण से सदानंद आर मैत्री (180) और गुलबगार उत्तर से संजीव कुमार करीकल (198) तो 200 वोट हासिल करने में भी विफल रहे।