ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
मोदी की काशी में खुली भ्रष्टाचार की पोल, निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से 25 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2018 6:43:30 PM
मोदी की काशी में खुली भ्रष्टाचार की पोल, निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से 25 की मौत

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गिरे निर्माणाधीन फ्लाईओवर ने भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। फ्लाईओवर का पिलर गिरने से कई राहगीर और वाहन दब गये। इस हादसे में कम से कम 25 लोगों के हताहत होने की आशंका है।

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैंट स्टेशन के निकट निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा तेज धमाके के साथ गिर गया। भीडभाड वाले क्षेत्र में हुये इस हादसे में करीब आधा दर्जन वाहन दब गये। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी। पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण निगम करा रहा है। इस दौरान भागादौड़ी और जान बचाने की कोशिश में कई लोग गिरकर घायल हो गए।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना पर दुख जताया है और उन्होंने जिला प्रशासन को तेजी से बचाव कार्य करते हुए लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी के लिये रवाना हो गये हैं। पुलिस की सहायता के लिये राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम राहत कार्य मे जुट गयी है। गिरे हुये पिलर को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

 

मृतकों को 5-5 और घायलों को 2-2 लाख रुपये की घोषणा 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख तथा घायलों को 2-2 लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, पुलिस,स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देस दिए गए हैं कि वे तत्काल प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करें। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS