राज्य
कर्नाटक चुनाव मतगणना : शुरुआती रुझानों में देवगौड़ा के दोनों बेटे आगे
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2018 9:41:35 AMनई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में सीएम सिद्धारमैया को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। चामुंडेश्वरी सीट से वह 8 हजार सीट से वोट से पीछे चल रहे हैं। वहीं बादामी सीट पर उनके और भाजपा के श्रीरामलु के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। बादामी में वह अभी आगे चल रहे हैं। रुझानों में बादामी सीट पर शुरुताती झटके से उबरने के बाद वह आगे हो गए हैं। उनका मुकाबला यहां भाजपा के श्रीरामलु से है।
वहीं जनता दल सेक्यूलर प्रमुख एचडी देवगौड़ा के दोनों बेटे फिलहाल आगे चल रहे हैं। एचडी रेवान्ना होलेनारासीपुर से आगे चल रहे हैं वहीं, एचडी कुमारास्वामी रामानगारा से बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों की अगर बात करें तो किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।
कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के आसारा दिख रहे हैं। ऐसे में जेडीएस किंग मेकर की भूमिका निभा सकता है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों की नजरें जेडीएस पर टिकी हुई हैं। देवगौड़ा के बड़े बेटे कुमारास्वामी को बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकते हैं। गिनती शुरू होन से पहले कुमारास्वामी ने आदि चुंचांगिरी मठ में पूजा-अर्चना भी की।
वहीं दूसरी तरफ चुनाव के दौरान गठबंधन को लेकर पार्टी में अंदरूनी दरार की खबरें भी मिली थी। चुनाव के दौरान पार्टी प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने कहा था कि यदि चुनाव के बाद उनके बेटे और जेडीएस के प्रदेश प्रभारी एचडी कुमारस्वामी बीजेपी के साथ गठबंधन करते हैं तो वह उनसे अपने रिश्ते तोड़ लेंगे।