राज्य
बंगाल पंचायत चुनाव: चुनावी हिंसा में छह की मौत
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2018 1:11:12 PM कोलकाता। पश्चिम बंगाल के 20 जिलों में पंचायत चुनावों के लिए वोटिंग जारी है। इस दौरान जगह-जगह हुई हिंसा में अब तक कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई जगहों पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की भी मामला सामने आई है।
मतदान शाम पांच बजे तक चलेगी और 17 मई को नतीजे आएंगे। चुनावों में सुरक्षा को देखते हुए पड़ोसी राज्य असम, ओडिशा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश से करीब 1,500 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर 58,692 सीटों में से इस बार 38,616 सीटों के लिए ही मतदान हो रही है। वहीं बाकी की करीब 34.2% सीटें पहले निर्विरोध रूप से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के खाते में चल गई हैं।