ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
जब दिल्ली का अकबर रोड बन गया महाराणा प्रताप रोड
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2018 6:34:09 PM
जब दिल्ली का अकबर रोड बन गया महाराणा प्रताप रोड

 नई दिल्ली। दिल्ली में ऐतिहासिक इमारतों, धरोहरों और सार्वजनिक संपत्ति से छेड़छाड़ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां एक मकबरे को मंदिर में बदलने का मामला सामने आया था तो अब मुगल बादशाह अकबर के नाम पर रखी गई रोड का नाम बदलने की बात सामने आ रही है।

 
यह मामला इंडिया गेट के बगल में अकबर रोड के साइन बोर्ड के साथ हुई छेड़छाड़ का है। किसी ने रातों रात अकबर रोड के साइन बोर्ड पर महाराणा प्रताप रोड का पर्चा चस्पा कर दिया था।
 
इसी अकबर रोड पर कांग्रेस पार्टी का कार्यालय भी स्थित है। माना जा रहा है कि यह पोस्टर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लगाए हैं। ये सब महाराणा प्रताप की जयंती की वजह से किया गया है। आज महाराणा प्रताप की जयंती है।
 
इससे पहले भी सड़कों के नाम बदलने पर बवाल हो चुका है। पूर्व में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग कर दिया गया था। देश के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा किया गया था।
 
एनडीएमसी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति को सम्मान देने के लिए यह निर्णय लिया था। वही एनडीएमसी ने 2017 में एक और रोड (डलहोजी रोड) का नाम बदलकर दाराशिकोह रोड कर दिया था। दाराशिकोह औरंगजेब का भाई था।
 
वहीं रेस कोर्स का नाम बदल लोक कल्याण मार्ग किया गया था। तीन मुर्ति  मार्ग का नाम बदलने की भी चर्चा हुई लेकिन यह संभव नहीं हो सका। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS