राज्य
सपा परिवार को एकजुट करने में जूटे अखिलेश
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2018 12:27:18 PMलखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सियासी दलों को ही नहीं अब अपने परिवार को एकजुट करने में जुट गए है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सपा ने नया फॉर्मूला तैयार किया है। कयास लगाये जा रहे हैं कि सपा ने पार्टी में शिवपाल यादव को अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है। शिवपाल की नई जिम्मेदारी करीब-करीब तय कर ली गई है, जिसका जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान भी हो जाएगा।
भाजपा के विजयी रथ को रोकने और अगामी लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश ने पहले विपक्षी पार्टियों को एकजुट किया और फिर परिवार को एकजुट करने का फैसला लिया। अखिलेश यादव भी अब समझ चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में जीत के लिए परिवार में एकजुटता जरूरी है। यही वजह रही कि पिछले दिनों अखिलेश ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी के साथ रहने पर चाचा शिवपाल यादव की प्रशंसा भी की थी। विधानसभा चुनाव के दौरान चाचा-भतीजे की रार सामने आई थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा को मिली करारी हार का एक कारण शिवपाल का समाजवादी पार्टी से दूरी बनना भी माना जा रहा था।
गौरतलब है कि हाल ही में कुछ नजदीकी नेताओं की मध्यस्थता से अखिलेश, शिवपाल और मुलायम के बीच लंबी बातचीत हुई, जिसके बाद ये फॉर्मूला बना। पिछले साल अक्टूबर में आगरा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद ही शिवपाल को बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चा शुरू हुई थी।