ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
घोड़े में ग्लैंडर्स नाम की बीमारी मिलने के बाद भोपाल प्रशासन ने ''घुड़चढ़ी'' की रस्म पर लगाई रोक
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2018 12:05:51 PM
घोड़े में ग्लैंडर्स नाम की बीमारी मिलने के बाद भोपाल प्रशासन ने ''घुड़चढ़ी'' की रस्म पर लगाई रोक

भोपाल। भोपाल में अब शादी में होने वाली रस्म 'घुड़चढ़ी' पर संकट के बादल छा गए हैं। भोपाल प्रशासन के नए आदेश के बाद बारात में अब घोड़ी का उपयोग नहीं होगा। नगर निगम प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए शहर में घोड़ों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के एक घोड़े में ग्लैंडर्स नाम की बीमारी मिलने के बाद प्रशासन ने ये रोक लगाई है। निगम कमिश्नर प्रियंका दास ने घोड़ों की प्रजाति के किसी भी काम में उपयोग पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। हालांकि निगम प्रशासन के आदेश के बावजूद शादियों में घोड़ों का प्रयोग हो रहा है। ये प्रतिबंध गधों और खच्चरों पर भी लागू होगा। 
 
गौरतलब है कि शहर के काजी कैंप में एक घोड़े में ग्लैंडर्स नाम की बीमारी मिलने का मामला सामने आया है। इसको देखते हुए नगर निगम कमिश्नर प्रियंका दास ने आदेश जारी करते हुए शहर में घोड़ों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही निगम के वेटरनरी विभाग को शहर के सभी घोड़ों की जांच करने के आदेश भी दिए हैं। वेटरनरी विभाग को शहर के सभी घोड़ों की जांच करेगा औऱ बीमार घोड़ों को अन्य घोड़ों से अलग भी रखेगा। वेटरनरी विभाग का कहना है कि जब तक शहर में एक भी घोड़े में ये बीमारी रहेगी, तब तक प्रतिबंध जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि इस बीमारी का घोड़ों से मनुष्यों में भी फैलने का खतरा रहता है। आपको बता दें कि शहर में करीब 500 घोड़े हैं। जिनमें से 200 से अधिक पुलिस और खेल विभाग के पास हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS