ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक नागपुर में सम्पन्न
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2018 10:01:24 AM
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक नागपुर में सम्पन्न

 नागपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (स्थापित-1897) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक दिनांक 6मई 2018 को नागपुर के होटेल तुली इन्टरनेशनल मे सम्पन्न हो गयी। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कु हरिवंश सिंह जी(सांसद-प्रतापगढ) तथा भव्य संचालन  राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री श्री राघवेंद्र सिंह राजू ने की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में कई लम्बी चर्चा के बाद कइ मुद्दों पर निर्णय लिए गये तथा कई प्रस्ताव भी पारित किए गए।

 

ये प्रमुख प्रस्ताव हुए पारित 

1- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराम  का मंदिर बने।         

 2- आरक्षण हर गरीब को मिले और आरक्षण का लाभ ले चुके लोग अब दूसरे को मौका दें। 

3- ऐतिहासिक श्रीराम सेतु (23किमी) का निर्माण कराया जाय। इसके लिए सरकार के पास प्रयास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कु. हरिवंश सिंह जी  के नेतृत्व मे किया जाए। 

4- श्रीमद्भागवत.गीता को भारत का राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया 

5- सभी ज्वलन्त मुद्दों पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा  जल्दी ही  खाढी से पहाड़ी तक "केसरिया यात्रा" निकाली जायेगी जिसके प्रभारी श्री ऒ पी सिंह जी होंगे। 

6-एससी/एसटी कानून के दुरुपयोग को  लेकर भी  महासभा को गम्भीरता पूर्वक समुचित फ़ोरम मे कदम उठाने  के लिए अधिकृत किया गया। 

7- ठाकुर पंकज सिंह को युवा का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके साथ साथ अन्य कई  प्रस्ताव भी पारित किए गए।

 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक देश के 24राज्यों से आये  प्रतिनिधियो ने भाग लिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कु हरिवंश सिंह (सांसद), संरक्षक और पूर्व सांसद श्री जीतेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा चंदन सिंह रोटेले, मुंबई अध्यक्ष ठा ओम प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री श्री राघवेंद्र सिंह राजू, राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुखवीर सिंह भदौरिया, डा एम एस सिंह "मानस", श्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय महिला  सेल की अध्यक्ष  श्रीमती  दमयन्ती सिंह चौहान, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज सिंह, महाराष्ट्र प्रदेश महिला सेल अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा राणा, महामंत्री श्रीमती कविता परिहार, सेलिब्रेटी और योग विशेषज्ञ सुश्री मानसी गुलाटी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा भागवत राजपूत, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ठा अवनीश सिंह, आन्ध्रप्रदेश अध्यक्ष श्री रामा राजू, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सर्वेश सिंह, महाराणा प्रताप बटालियन के कमान्डर ठा अजय सिंह सेंगर,  महिला इकाई रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती नीतु सिंह, मुंबई की क्षत्राणी अमीता चौहान, वीर कुन्वर सिंह के वंशज ठाकुर विवेक सिंह, सर्वक्षत्रिय महासभा, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री राकेश सिंह बैस, के एस के सिंह और अन्य कइ विशिष्ट अतिथि और पदाधिकारी उपस्थित थे।                                  

 

महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज सिंह और उनकी टीम के द्वारा होटेल तुली इन्टरनेशनल मे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन समिति में डा चंदन सिंह रोटेले,  श्री अरुण सिंह,  श्री चंदन सिंह चन्देल, श्रीमती प्रतिभा राणा,  श्रीमती कविता परिहार और अन्य सद्स्यो ने अतिथियो  की समुचित खातिरदारी की।  आयोजन मे  महाराष्ट्र प्रदेश के  कई विशिष्ट व्यक्तियो और कार्यकर्ताओ को उनकी उपलब्धियो के लिए सम्मानित भी किया गया। सभा मे  सौ से ज्यादा प्रतिनिधियो ने  विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। राष्ट्रगान  के साथ ही सभा सम्पन्न हो गई।  धन्यवाद ग्यापन श्रीमती प्रतिभा राणा ने किया।     

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS