ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
कर्नाटक भाजपा का घोषणापत्र: कृषि क्षेत्र के लिए कई योजनाओं का किया ऐलान
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2018 5:10:30 PM
कर्नाटक भाजपा का घोषणापत्र: कृषि क्षेत्र के लिए कई योजनाओं का किया ऐलान

बंगलुरु। कर्नाटक में मतदान के लिए लगभग एक ही हफ्ते का वक्त बचा है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा अपने घोषणापत्र में वादों और दावों के साथ कई बातों का ऐलान किया है। कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी. एस. येदियुरप्पा ने आज सुबह केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में घोषणापत्र को जारी किया।

 

भाजपा का घोषणापत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि किसानों का कल्याण करना ही हमारी प्राथमिकता रही है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कृषि क्षेत्र के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया। इसके अलावा किसानों को 1 लाख रुपये तक फसल कर्ज माफ करने के साथ किसानों तक पानी पहुंचाने के लिए 1.50 लाख करोड़ रुपये के सिंचाई प्रोजेक्ट्स का भी वादा पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किया है।

 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सहकारी एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिए गए एक लाख रुपयों तक के ऋण माफ कर दिए जाएंगे। भाजपा के घोषणापत्र में किसानों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। घोषणापत्र में कृषि उत्पादों के मूल्यों में उतार-चढ़ाव से किसानों को होनेवाले नुकसान से राहत देने के लिए 5000 करोड़ रुपयों के विशेष ‘रैयता बंधु मार्केट इंटरवेशन फंड’ बनाने की घोषणा की है। बंजर भूमि के मालिक किसानों को भी 10,000 रुपये नकद सहायता देने की घोषणा की गई है। हर खेत को पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई योजनाओं पर 1,50,000 करोड़ रुपये खर्च करने का वायदा भी किया गया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS