ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कर्नाटक चुनावः चुनाव जीतने के लिए बेंगलुरु का अपमान करना पीएम को शोभा नहीं देता: सिद्धारमैया
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2018 10:31:36 AM
कर्नाटक चुनावः चुनाव जीतने के लिए बेंगलुरु का अपमान करना पीएम को शोभा नहीं देता: सिद्धारमैया

 बेंगलुरु। कर्नाटक चुनाव के मतदान का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है सभी दल के नेताओं एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का हमला तेज कर दिया है। कल प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में कई जगहों पर रैलियां की। मोदी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बेंगलुरु को क्राइम कैपिटल बना दिया। 

 
कल रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार भ्रष्टाचार में गोल्ड मेडलिस्ट है और कांग्रेस नेता सत्ता के नशे में चूर हैं। उन्होंने उस घटना का भी जिक्र किया जिसमें कांग्रेस विधायक के बेटे ने एक कैफे में मारपीट की थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी रैलियों में कर्नाटक सरकार पर हमले बोले।
 
प्रधानमंत्री मोदी और यूपी सीएम के हमलों के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ट्वीट किये। सिद्धारमैया ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को यह शोभा नहीं देता कि सिर्फ चुनाव जीतने के लिए वह बेंगलुरु और उसकी जनता का अपमान करें। सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, बेंगलुरु की गिनती दुनिया के 25 बेस्ट हाईटेक शहरों में होती है। बेंगलुरु कामकाजी महिलाओं के लिए भारत का सबसे बेहतर शहर है। यहां काम में महिलाओं की भूमिका 25 प्रतिशत है जो कि दुनिया में सबसे अधिक है।
 
सिद्धारमैया ने बीएस येदियुरप्पा सरकार पर हमला करते हुए कहा भाजपा सरकार ने पांच साल में सिर्फ 6 किलोमीटर लंबी मेट्रो बनवाई। भाजपा सरकार की उदासीनता का यह सिर्फ एक उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान बेंगलुरु गारबेज शहर बन गया है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS