ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
कर्नाटक चुनाव: आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे योगी आदित्यनाथ
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2018 12:09:56 PM
कर्नाटक चुनाव: आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे योगी आदित्यनाथ

बेंगलुरु। कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी अब यहां 15 के बजाय 21 चुनावी रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री आज कलबुर्गी, बेल्लारी और बेंगलुरु में रेलियां करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज से ही कर्नाटक में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री कलबुर्गी में सुबह 11.30 बजे, बेल्लारी में 3.00 बजे शाम, और बेंगलुरु में शाम 6.00 बजे रैली करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिरसी में सुबह 10.20 बजे और शिवमोगा में दोपहर 12.25 बजे रैली करेंगे।
 
प्रधानमंत्री ने एक मई को कर्नाटक में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। इस दिन उन्होंने तीन रैलियां की थी। कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव आयोजित होने जा रहा है। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में यहां सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई भाजपा नेता भी आएंगे। 
 
प्रधानमंत्री ने पहले चरण के प्रचार में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला करते हुए चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया था। प्रधानमंत्री का अगला चुनाव प्रचार अभियान तमाकुरा में पांच मई को होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार की धार तेज करते हुए कांग्रेस पर हत्या में सुगमता की संस्कृति शुरू करने को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर बैंकों की कथित लूट तथा किसानों एवं युवाओं की अनेदखी का भी आरोप लगाया। 
 
अपने प्रचार के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने राज्य में एक के बाद एक तीन रैलियों को संबोधित किया। पीएम ने कर्नाटक की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जदएस की तरफ भी दोस्ती का हाथ बढ़ाया और इसके शीर्ष नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का अपमान करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया।
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS