ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
झटका : भाजपा के कई नेताओं ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
By Deshwani | Publish Date: 1/5/2018 12:58:52 PM
झटका : भाजपा के कई नेताओं ने की अखिलेश यादव से मुलाकात

 लखनऊ। चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विक्रम यादव और यादव महासंघ के अध्यक्ष रामहरि यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोनों नेताओं ने यादव के नेतृत्व में काम करने तथा चंडीगढ़ में समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का इरादा जताया।

 
विक्रम यादव ने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों, पिछड़ों एवं दलित-महादलित वर्ग के विरूद्ध दुर्भावना से किए जा रहे कार्यों से आहत होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता एवं सभी पदों को त्यागकर समाजवादी पार्टी से जुड़ने का भी मन बनाया है। विक्रम यादव ने बताया कि चंडीगढ़ की जनसंख्या लगभग 12.30 लाख है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां करीब 5,80,700 मतदाता थे जिनमें से 40 प्रतिशत मतदाता उत्तर प्रदेश से संबंध रखते है। राज्य स्तर पर समाजवादी पार्टी यहां मजबूत विकल्प के रूप में उभर सकती है।
 
यादव महासंघ के अध्यक्ष रामहरि यादव ने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों का भाजपा और कांग्रेस से मोहभंग होने लगा है। लोगों के अंदर उनकी नीतियों से गहरा आक्रोश है। लोग झूठी और दमनकारी भाजपा सरकार से शीघ्र छुटकारा पाना चाहते हैं। खासकर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज का मानना है कि उनके लिए समाजवादी पार्टी से बेहतर कोई अन्य विकल्प नहीं हो सकता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS