ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल में बदलाव,निर्मल सिंह ने दिया इस्तीफा, कविंदर गुप्ता होंगे उपमुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2018 12:41:06 PM
जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल में बदलाव,निर्मल सिंह ने दिया इस्तीफा, कविंदर गुप्ता होंगे उपमुख्यमंत्री

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के विधानसभा अध्यक्ष कविंदर गुप्ता अब राज्य के नए डिप्टी सीएम होंगे। गुप्ता समेत आठ मंत्री सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगे। राज्य के मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा रहा है। मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कल रात पद से इस्तीफा दे दिया है।
 
भाजपा के एक नेता ने बताया कि निर्मल सिंह की जगह अब कविंदर गुप्ता को नया उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता गुप्ता अभी विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गुप्ता के साथ मोहम्मद खलील बंद, सतपाल शर्मा, मोहम्मद अशरफ मीर, सुनील कुमार शर्मा, राजीव जसरोतिया, देविंदर कुमार मनयान और शक्ति राज को भी मंत्र।
 
राज्यपाल एनएन वोहरा सोमवार को दोपहर 12 बजे कन्वेंशन सेंटर में इन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जम्मू कश्मीर की सत्ता में साझेदार भारतीय जनता पार्टी ने 17 अप्रैल को अपने सभी 9 मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहा था। भाजपा के इस कदम के पीछे कैबिनेट में नए चेहरों को जगह देने को वजह बताया गया था। हालांकि पार्टी ने अब तक उनके इस्तीफे राज्यपाल के पास नहीं भेजे थे।
 
दरअसल कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले को लेकर राज्य में सरकार के साझेदार दोनों दलों के बीच रिश्ते तल्ख होते दिखे थे, जिसके बाद यह कदम सामने आया था। इससे पहले कठुआ में आरोपियों के समर्थन में रैली निकालने वाले दो मंत्रियों को महबूबा मुफ्ती के दबाव के चलते इस्तीफा देना पड़ा था।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS