ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
बिप्लब देब का विवादास्पद बयान, प्रधानमंत्री मोदी ने किया तलब
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2018 11:07:27 AM
बिप्लब देब का विवादास्पद बयान, प्रधानमंत्री मोदी ने किया तलब

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को उनके विवादास्पद बयानों के लिए तलब किया है। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कल कहा कि देब को मोदी और बीजीपी अध्यक्ष अमित शाह से राष्ट्रीय राजधानी में दो मई को मुलाकात करने के लिए कहा गया है। देब ने पिछले महीने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिनकी व्यापक आलोचना हुई है। उन्होंने कहा था कि इंटरनेट और उपग्रह संचार महाभारत युग में मौजूद था। उन्होंने डायना हेडेन के 1997 में विश्व सुंदरी बनने पर भी सवाल उठाया था।
 
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मेकेनिकल इंजीनियरों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए, बल्कि सिविल इंजीनियरों को जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए राजनीतिक दलों के चक्कर काटने के बदले पान की दुकान खोलने चाहिए। उन्होंने युवाओं को डेयरी में करियर बनाने और गाय पालने के लिए भी कहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता देब के बयानों से पैदा हुए विवाद से नाराज हैं। देब कुछ भी बोलते जा रहे हैं। मोदी उनसे बात करेंगे।
 
मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा था कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले लोगों को सिविल सेवाओं का चयन नहीं करना चाहिए। देब ने अगरतला के प्रज्ञा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था, मैकेनिकल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले लोगों को सिविल सेवाओं का चयन नहीं करना चाहिए। समाज का निर्माण करना है। सिविल इंजीनियरों के पास यह ज्ञान है क्योंकि जो लोग प्रशासन में हैं उनको समाज का निर्माण करना है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS