राज्य
यूपी विधान परिषद चुनाव : नामांकन वापस लेने की अंतिम दिन आज दोपहर 3 बजे तक
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2018 1:06:19 PMलखनऊ। यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की आज अंतिम दिन है। विधान परिषद की 13 सीटों के लिए 13 प्रत्याशी ही मैदान में हैं, इसलिए सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। लेकिन, तकनीकी आधार पर नामांकन वापस लेने का वक्त समाप्त होने के बाद ही इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। नामांकन वापस लेने का वक्त दोपहर 3 बजे तक है। 3 बजे के बाद सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा कर दी जाएगी। 13 में से भाजपा गठबंधन के पास 11, सपा और बसपा के एक-एक सदस्य उच्च सदन के लिए चुने जाने वाले हैं।
5 मई को 13 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिसके बाद नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। 13 में से भाजपा के 10, सहयोगी अपना दल के एक, सपा के एक और बसपा के एक सदस्य हैं। 10 नए सदस्य चुने जाने के बाद उच्च सदन में भाजपा के सदस्यों की संख्या 21 हो जाएगी। इसके बावजूद, उच्च सदन में बहुमत समाजवादी पार्टी के पास ही होगी।