राज्य
विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंध्र में राज्यव्यापी बंद
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2018 3:05:20 PMहैदराबाद। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आज राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया गया। बंद का आह्वान 'आंध्र प्रदेश प्रत्येक होडा साधना समिति' द्वारा किया गया है। राज्य को विशेष दर्जा दिलाने के लिए विपक्षी दल, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां भी राज्यव्यापी बंद का समर्थन कर रही हैं।
आज सुबह से ही राज्य के अलग-अलग हिेस्सों में बंद को लेकर लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। बंद की वजह से आज कर्नाटक राज्य परिवहन निगम की बसें केवल आंध्र प्रदेश की सीमा तक ही आएंगी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेशभर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विपक्षी पार्टियां युवाजन श्रमिक राइथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर कांग्रेस), जनसेना, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां भी बंद को पूरा समर्थन दे रही हैं।
सत्ताधारी तेलुगु देशम पार्टी बंद का विरोध कर रही है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्यवापी बंद से राज्य का विकास बाधित होता है इसलिए ऐसे विरोध का समर्थन नहीं किया जाएगा। साथ ही जो बंद का समर्थन कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।