राज्य
कैप्टन ने दिए संकेत,19 अप्रैल को हो सकता है पंजाब कैबिनेट का विस्तार
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2018 2:56:41 PM चंडीगढ़। पिछले लंबे समय से लटकता आ रहा पंजाब कैबिनेट का विस्तार 19 अप्रैल को हो सकता है। इसके संकेत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से वार्ता के दौरान दिए।
उन्होंने कहा कि वह 18 अप्रैल को कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली जा रहे है। इस मुलाकात के बाद 19 को पंजाब कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है।