राज्य
कठुआ-उन्नाव गैंगरेप के विरोध में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
By Deshwani | Publish Date: 14/4/2018 7:43:05 PMकोलकाता। कठुआ और उन्नाव गैंगरेप के विरोध में कोलकता में तृणमूल कांग्रेस कर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला है। कठुआ और उन्नाव गैंगरेप के विरोध में देशभर में लोग कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। लोग कठुआ गैंगरेप की तुलना दिल्ली में हुए निर्भया केस से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों केस की काफी आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले। इससे पहले गुरुवार को आधी रात में राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित हजारों की भीड़ मौजूद रही।
ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरैप- हैवानियत और उन्नाव में नाबालिग से बलात्कार की घटना को लेकर देश में गुस्से का उबाल है। इसी बीच शुक्रवार से दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी समता स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु कर दी है। अनशन शुरु करने से पहले वह राजघाट महात्मा गांधी की समाधि पर भी गई। अनशन पर बैठने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया कि यदि बच्चियों से बलात्कार होता रहेगा तो लोकतंत्र कैसे बचेगा। अनशन को समर्थन देने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा भी अनशन स्थल पर पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी अनशन स्थल पर पहुंची।