ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, ताजमहल की दो मीनारें गिरी
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2018 3:33:49 PM
आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, ताजमहल की दो मीनारें गिरी

आगरा। प्रदेश में कल शाम आई आंधी और बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। यह आंधी-तूफान और ओलावृष्टि में ब्रज क्षेत्र में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। इस तूफान में करीब 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। तेज तूफान के कारण ताजमहल के दक्षिणी गेट की मीनार भी गिर गई। साथ हूी रॉयल गेट के ऊपर लगा करीब 12 फुट ऊंचा पिलर टूटकर गिर पड़ा। दक्षिणी गेट के ऊपर लगा आठ फुट ऊंचा पिलर भी टूट गया। सरहिंदी बेगम (सहेली बुर्ज) के मकबरे की छत का गुलदस्ता नीचे आ गया। परिसर में कई पेड़ धराशायी हो गए हैं। विश्वदाय स्मारक ताजमहल को बड़ा नुकसान पहुंचा है। 

 

दरअसल भयंकर आंधी-तूफ़ान में करीब 35 मिलीमीटर बारिश हुई और 40 मिनट तक ओले गिरते रहे। भयंकर तूफान से शहर से लेकर 6 देहात तक सैकड़ों पेड़, होर्डिंग, टीनशेड, खंभे उखड़ गए। कई जगह मकान और दीवारें ढह गईं। आगरा आठ, मथुरा में चार और फिरोजाबाद में लोगों की मौत हो गई।

 

राजस्व विभाग के निर्देश पर आंधी-तूफान से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आंधी-तूफान से पीड़ित लोगों को सरकार ने तत्काल मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS