राज्य
आज लखनऊ दौरे पर जाएंगे अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 11/4/2018 11:54:16 AMनई दिल्ली। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोपहर 12 बजे के करीब लखनऊ पहुंचेंगे। शाह दौरे के मुख्य एजेंडे में दलित सांसदों के बगावती तेवरों से ऊपजे हालात से निपटने और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करना शामिल है। शाह इस दौरान वे संगठन और सरकार के लोगों से बातचीत करेंगे और सरकार के कामकाज की भी समीक्षा करेंगे। इस लखनऊ दौरे में शाह प्रदेश के मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री हाउस में बैठक करेंगे और सहयोगी दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
शाह के इस दौरे को लेकर अटकलों की बाजार तेज हो गई है। कयास लगाया जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए योगी सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल हो सकता है। सपा-बसपा के गठबंधन को देखते हुए दलित और ओबीसी मंत्रियों की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है।
उन्होंने मंत्रियों के साथ बैठक के बाद पार्टी मुख्यालय जाएंगे। जहां वो पार्टी पदाधिकारियों और सहयोगी दलों के नेताओं से मिलेंगे।