राज्य
अब चुनाव से होगा वीएचपी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद की नियुक्ति
By Deshwani | Publish Date: 11/4/2018 11:33:33 AMगुरुग्राम। हर राजनीतिक दलों की तरह अब विश्व हिन्दू परिषद में भी पहली बार अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। हर समय विवादों घिरे रहे विश्व हिन्दू परिषद में कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया की हैसियत कम होनी तय है। कयास लगाया जा रहा है कि इस चुनाव के बाद वीएचपी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं। एक तरफ प्रवीण तोगड़िया के खास माने जाने वाले वर्तमान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राघव रेड्डी हैं तो दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर एवं मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जज विष्णु सदाशिव कोकजे मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। इन दोनों में जो जीतेंगे वह प्रवीण तोगड़िया की जगह वीएचपी के नए अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुनेंगे।
गत वर्ष अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए भुवनेश्वर में विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों की बैठक हुई थी। बैठक में किसी के नाम पर आम सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद तय हुआ कि राघव रेड्डी और विष्णु सदाशिव कोकजे के बीच कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव वोटिंग से किया जाए। विश्व हिन्दू परिषद के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 14 अप्रैल को गुरुग्राम में चुनाव कराया जाएगा। आम सहमति नहीं बनने के चलते यह चुनाव कराया जा रहा है।