राज्य
कोलकाता: दमदम रेलवे स्टेशन के पास धमाका, एक की हालत गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2018 1:34:27 PMकोलकाता। कोलकाता में दमदम रेलवे स्टेशन के पास आज एक धमाका हुआ जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना के बाद रेलवे लाइन के पास तलाशी में पुलिस ने 10 देसी बम भी बरामद किए हैं। इससे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने घायल व्यक्ति का अस्पताल पहुंचाया है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राज्य पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। बम को निष्क्रिय किया जा रहा है। पुलिस घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।