ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
एलजी साहब हिटलर से भी बड़े तानाशाह हैं : केजरीवाल
By Deshwani | Publish Date: 7/4/2018 3:04:06 PM
एलजी साहब हिटलर से भी बड़े तानाशाह हैं : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल पर आरोप मढ़ते हुए दिल्ली का विकास की गति में बाधक बताया है। साथ ही उन्होंने यहां तक कहा दिया कि एलजी साहब तानाशाह हैं, हिटलर हैं। उनकी नियत खराब है। यह बयान दिल्ली विधानसभा सदन में उपराज्यपाल कार्यालय की आउटकम रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा।
 
मुख्यमंत्री ने सदन से अनुरोध किया हर वर्ष बजट के समय एलजी हाउस की आउटकम रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत की जानी चाहिए। जिससे यह पता चल सके कि एलजी साब किस तरह फाइलें रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के मुआवजे की फाइलें भेजी गर्इं। मगर एलजी साहब ने लौटा दीं। फायर व दिल्ली पुलिस के शहीदों का एलजी को कोई खयाल नहीं है। इसी तरह अलग-अलग पॉलिसी की 300 फाइलें एलजी के पास थीं। सभी खारिज की गई हैं।
 
 उन्होंने कहा कि मैं हर मीटिंग में एलजी साहब से गुजारिश करते आ रहा हूं। लेकिन वो मानते नहीं थे। आज उन्होंने हमसे सभी अधिकार ले लिए हैं। जिस कारण आज हमारे सामने में अधिकारी रिश्वत लेता रहे तो भी मैं उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते। हमारे पास भ्रष्टाचार  निरोधक शाखा नहीं है, सेवाएं विभाग नहीं है। हमारे पास किसी को नियुक्त करने या तबादला करने का अधिकार नहीं है। सतर्कता विभाग हमारे पास नहीं है। न मंत्री की और न मुख्यमंत्री की कोई पावर है। तो मैं क्या करूं क्या न करूं मेरी समझ से पड़े हैं।
 
 
लोग हमारे सरकार के प्रति आरोप पर आरोप लगा रहे हैं और मैं सिर्फ सुनकर ही रह जाते हैं। लोग कहते हैं शीला दीक्षित के समय सब कुछ ठीक चलता था। तो हम बता देना चाहते हैं कि शीला जी के पास पूरे अधिकार थे। जो हमारे पास नहीं हैं। इसलिए हम मांग करते हैं कि हमारे सभी अधिकार हमें वापस दिए जाएं। क्योंकि दिल्ली की जनता हर दिन पिस रही है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS