ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
उत्तर प्रदेश में आठ अप्रैल की आधी रात से चक्का जाम की घोषणा
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2018 4:37:56 PM
उत्तर प्रदेश में आठ अप्रैल की आधी रात से चक्का जाम की घोषणा

 मेरठ। प्रदेश परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) की बसों के पहिए आठ अप्रैल की रात 12 बजे से थम जाएंगे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री लाखन सिंह ने आज इसकी घोषणा की। घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि हम एक महीने से अपनी मांगें पूरी कराने के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं हुआ। बाध्य होकर हमें प्रदेश में रोडवेज बसों का चक्का जाम जैसा बड़ा निर्णय लेना पड़ा है।       

 
रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की घोषणा से प्रदेश की परिवहन व्यवस्था पर संकट मंडराने लगा है। उधर, यूपी रोडवेज के प्रबन्ध निदेशक पी गुरुप्रसाद ने कहा कि हड़ताल ना हो इसके लिए जल्द ही रोडवेज कर्मचारी संगठनों के साथ वार्ता की जाएगी। इसके बावजूद भी यदि कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो आवश्यक जरुरी कदम उठाने के लिए हम तैयार हैं।     
 
उन्होंने कहा कि हड़ताल होने पर प्रदेश की परिवहन व्यवस्था पटरी से ना उतरे इसके भी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रबन्ध निदेशक के अनुसार, हड़ताल ना हो इसके लिए उन्होंने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की आज बैठक बुलाई है। लाखन सिंह ने कहा कि यूपी रोडवेज कर्मचारियों के सातवें वेतनमान, एसीपी से रोक हटाने, डीए की किश्त ना मिलने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, अनुबंधित बसों को नियमानुसार ना चलाने आदि मांगों को लेकर हम पिछले करीब एक माह से आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार ने हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं किया। ऐसे में हमने प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर की सहमति पर चक्का जाम करने का एलान कर दिया है।      
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS