ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
सपा-बसपा के खिलाफ अभियान छेड़ने की तैयारी में भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2018 12:50:52 PM
सपा-बसपा के खिलाफ अभियान छेड़ने की तैयारी में भाजपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना दिवस पर सपा बसपा की दोस्ती को आइना दिखाएंगे। पार्टी नेता और कार्यकर्ता बूथों पर कार्यक्रम कर एससी व एसटी एक्ट पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद हुई घटनाओं पर दोनों पार्टियों को कठघरे में खड़ा करेंगे। साथ ही मोदी और योगी सरकार की दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए काम बताएंगे। लोगों को यह बताया जाएगा कि कैसे गलत तथ्यों पर हिंसक घटनाएं कर आम लोगो के लिए परेशानी खड़ी की गई। 
 
भाजपा ने मिशन 2019 में सपा और बसपा की दोस्ती को मात देने के लिए काम शुरू कर दिया है। भाजपा अब सपा और बसपा शासन के दौरान के भ्रष्टाचार और अराजकाता को लेकर लोगों के बीच आक्रामक अभियान चलाएगी। इसके अलावा सूबे के पार्टी के ओबीसी नेताओं को बढ़ावा देना है। भाजपा बूथ प्रबंधन को फिर से दुरुस्त करेगी और गांवों पर विशेष ध्यान देगी।
 
दलितों के मुद्दे पर सपा व बसपा की तरफ से भाजपा को दलित विरोधी बताने के आरोपों का भी जवाब देने की तैयारी की गई है। पार्टी की तरफ से सभी जिलों को डॉ. आंबेडकर से जुड़े स्थलों के विकास और उनके नाम से किए गए कामों का ब्यौरा भेजकर उन्हें सभी को बताने का आग्रह किया गया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS