ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
भारत को विश्वगुरु बनाने में सबका सहयोग जरूरी : भागवत
By Deshwani | Publish Date: 5/4/2018 4:06:15 PM
भारत को विश्वगुरु बनाने में सबका सहयोग जरूरी : भागवत

चंडीगढ़। आरएसएस प्रमुख डा. मोहन भागवत ने कहा है कि धर्म कभी तोडऩे का काम नहीं किया है बल्कि हमेशा जोड़ता है। हमारे देश का कोई भी धर्म तोडऩे की शिक्षा नहीं देता है। भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम फिर से विश्व गुरु बनेंगे और पूरी दुनिया सुख-समृद्धि के साथ शांति का जो रास्ता देखना चाहती है, वह भारत से निकलेगा।

 

उन्होने कहा कि भारत से निकले हर धर्म से यही सीख मिलती है कि अपनत्व के बोध को छोडऩा नहीं है और अन्याय के खिलाफ लडऩा है। भगवान श्रीराम ने सब लोगों को जोड़ा जबकि रावण ने जोडऩे के बजाय तोडऩे का काम किया। इसलिए हजारों वर्षों बाद हम भगवान श्रीराम को याद कर रहे हैं। मनुष्य अकेला नहीं जी सकता इसलिए उसे दूसरे को जोडऩा पड़ेगा और बिना जोड़े वह खुश नहीं रह सकता।

 

उन्होंने कहा कि भौतिक सुख-सुविधाएं तो अनेक देशों ने हमसे अधिक खोज ली। मगर एक रास्ता है जो भारत से होकर निकलता है और वह संतोष व समाधान का है। कार्यक्रम में बाबा ब्रह्मदास महाराज, महंत रमेश्वर दास, स्वामी अदित्यात्मानंद पुरी, स्वामी अतुल कृष्ण, बाबा यादविंद्र जीत सिंह, बाबा हरचरणदा, बाबा ब्रह्मदास, महंत राजेंद्र गिरी, पंजाबी गायक हंसराज हंस आदि मौजूद रहे।

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS