ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मध्‍य प्रदेश: महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के मद्देनजर कांग्रेस आज से निकालेंगी ''न्याय यात्रा''
By Deshwani | Publish Date: 5/4/2018 12:56:15 PM
मध्‍य प्रदेश: महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के मद्देनजर कांग्रेस आज से निकालेंगी ''न्याय यात्रा''

भोपाल। प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मद्देनजर कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने आज राजसेन जिले के उदयपुरा से न्याय यात्रा का आरंभ कर रही है। यह यात्रा उस गांव से शुरू हो रही है, जहां राज्य सरकार में मंत्री रामपाल सिंह की पुत्रवधू प्रीति रघुवंशी ने आत्महत्या की थी। 

 
नेता प्रतिपक्ष सिंह ने बताया, "इस दो दिवसीय यात्रा के बाद 16 अप्रैल से पूरे प्रदेश में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। राष्ट्रीय अपराध अन्वेषण ब्यूरो  के आंकड़े राज्य में महिला अत्याचारों की कहानी बयां करने वाले हैं।" कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उदयपुरा से शुरू होने वाली यह न्याय यात्रा शुक्रवार को भोपाल पहुंचकर समाप्त होगी। इस मौके पर इकबाल मैदान में एक जनसभा होगी।
 
कांग्रेस ने कहा,  प्रदेश  में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को मुद्दा बनाकर जनजागृति लाने के मकसद से यह यात्रा निकालने का फैसला लिया है। यह यात्रा प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही है। 
 
प्रदेशाध्यक्ष यादव का कहना है कि राज्य में जब मंत्री की पुत्रवधू को ही न्याय नहीं मिल रहा है तो अन्य महिलाओं और युवतियों को कितना न्याय मिल पा रहा होगा। यह सवाल है, जिसका शिवराज सिंह चौहान को जवाब देना चाहिए। घटना को लगभग एक पखवाड़ा गुजर गया है और अब तक पुलिस ने प्रकरण ही दर्ज नहीं किया है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS