राज्य
सरपंचों को बातचीत के लिए मुख्यमंत्री खट्टर ने चंडीगढ़ बुलाया
By Deshwani | Publish Date: 3/4/2018 8:22:36 PMसोनीपत। प्रदेश में ई पंचायत का विरोध कर रहे सरपंचों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बातचीत का न्यौता दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी सरपंचों से अनुरोध किया कि वे सभी बुधवार को 2 बजे चंडीगढ़ में पंचायत भवन में आएं। यहां उनकी सभी समस्याओं को सुना जाएगा और उनका समाधान निकालेंगे। यह बात मुख्यमंत्री ने सोनीपत में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।