राज्य
अगला लोकसभा चुनाव संभल से लड़ सकता हूं : रामगोपाल
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2018 4:26:44 PMसंभल। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव और मुलायम सिंह के भाई प्रो. रामगोपाल यादव आज संभल का दौरा किया। दौरे के दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बात की घोषणा की कि वे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में संभल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। एक कार्यक्रम के दौरान रामगोपाल यादव ने मंच से कहा, वैसे तो यह ऐलान करने का अधिकार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का है। उन्होंने कहा कि इससे पहले अखिलेश यादव से नाराज चल रहे उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बारे में भी चर्चा चली थी कि वे इस बार कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
बता दें कि कन्नौज सीट से फिलहाल डिंपल यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद हैं। लेकिन, कुछ समय पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बात की घोषणा की थी कि डिंपल यादव अब चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसलिए इस बात की उम्मीद ज्यादा है कि शिवपाल कन्नौज सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। क्योंकि कन्नौज सीट पर समाजवादी पार्टी की पकड़ काफी मजबूत है।