ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
राजनीति में जीत,हार मान-सम्मान सब साथ होता है : वरुण
By Deshwani | Publish Date: 30/3/2018 4:47:51 PM
राजनीति में जीत,हार मान-सम्मान सब साथ होता है : वरुण

लखनऊ। सुलतानपुर दौरे पर आए बीजेपी सांसद वरुण गाधी ने कहा कि राजनीति का सफर काफी ऊबड़-खाबड़ होता है। इसमें जीत, हार, मान-सम्मान सब साथ ही होता है। जो आदमी राजनीति यह सोच कर करता है कि इसमें बहुत बड़ा खजाना मिलता है। उसे हमेशा निराश ही हाथ लगता है। राजनीति में जो खजाना मिलता है वो बहुत बड़ा होता है। वह सोने चांदी नहीं बल्कि दुआओं का होता है। 

 

तीन दिवसीय दौरे पर आए वरुण गांधी जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से  इस दौरे में सबसे पहले महमूदपुर गांव का दौरा किया। उन्होंने बताया कि हमारा देश बहुत गरीबी से निकलकर आगे बढ़ा है। हमारा लक्ष्य देश का विकास है। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक व्यक्ति के ऊपर क्या बीतती है यह कहना आवश्यक नहीं है। एक आम इंसान के ऊपर क्या बीतती है। यह कहना बहुत जरूरी है।

 

 उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश रफ्तार से आगे बढ़ा है, लेकिन हमने शुरुआत गरीबी से की है। जो खजाना था, उसे अंग्रेज लूटकर ले गए थे। मजदूर महिला हो या नौजवान सबने शून्य से शुरुआत की है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS