राज्य
पशु तस्कर गिरफ्तार, मेनका गांधी के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल कर रहे थे
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2018 2:18:40 PMलखनऊ। मेनका गांधी के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल कर रहे थे। जिसके जरिए वह पशु तस्करी कर रहे थे। आरोपियों के पास से मेनका गांधी का फर्जी लेटरहेड और 2 थानों की मोहरें बरामद हुई हैं।
जानकारी के अनुसार आरोपी इनका इस्तेमाल करके पशुओं को गौशाला ले जाने की बात कह कर निकल जाते थे। लेकिन एक शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना पुलिस को देकर तब तक उनका पीछा किया जब तक पुलिस ने टेम्पो को पीलीभीत हाईवे पर पकड़ नहीं लिया। तलाशी में फेक लेटरहेड, मोहरें और 2 गौवंश मिले।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिसमें पता चला कि इंतेजार नाम का शख्स उनसे ये काम करवाता था और बदले में हजार रुपए देता था। दोंनों को जेल भेजने के बाद मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।