राज्य
बजट पर विपक्ष का आरोप समझ से परे : योगी
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2018 3:12:25 PMलखनऊ। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने सपा-बसपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष कभी सच्चाई स्वीकार नहीं करते हैं। उनका हाल सर्कस के शेर की तरह है जो दूसरों के जूठन पर पलते हैं और इसी में वह खुश रहते हैं जिसे बिना कुछ किए ही शिकारस्वरूप भोजन मिलता रहता है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने सपा-बसपा गठबंधन को सांप छछूंदर की जोड़ी करार दिया था।
उन्होंने कहा कि बजट पर विपक्ष ने जो बातें कही हैं वो वास्तविकता से परे हैं। मैं ये नहीं समझ रहा हूं कि विपक्ष कैसे कह सकता है कि हमारा बजट विकास विरोधी है। 8 लाख 85 हजार आवास गरीब परिवारों को देना विकास विरोधी कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष के आरोप निराधार है।
योगी ने कहा कि कुछ लोग आज कल सर्कस के शेर की तरह हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा सरकार ने सभी तबके का ख्याल रखकर ही बजट बनाया है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह बजट सबसे बड़ा बजट है। केंद्र सरकार की योजनाओं को जोड़कर ये बजट बनाया गया है।
योगी ने कहा कि विपक्ष निराधार बात कर रहा है कि बजट का 20 फीसदी और 50 फीसदी ही खर्च किया है। उन्होंने कहा कि बिजली का 95 फीसदी ग्राम्य विकास और खाद्य का 100 प्रतिशत, सिंचाई का 88 फीसदी, चिकित्सा शिक्षा का 83 फीसदी और गृह विभाग का 100 बजट खर्च किया जा चुका है। इस बात को विपक्ष स्वीकार नहीं कर रहा है।