राज्य
पटाखे के गोदाम में धमाका,1 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 27/3/2018 7:11:23 PM जालंधर। जालंधर के रियाजपुरा में मंगलवार दोपहर एक जोरदार धमाके से ढहे एक मकान के मलबे में दबने से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे में कई अन्य लोगों दबे होने की आशंका है।
जानकारी अनुसार सैंट्रल टाऊन के गुरूद्वारा दीवान अस्थान के नजदीक रियाजपुरा की तंग गली में स्थित एक घर में जोरदार धमाका हुआ जिससे घर की छत गिर गई। सूत्रों के अनुसार क्षतिग्रस्त मकान एक पटाखा व्यापारी का है। आरोप है कि उसने घर में ही पटाखों का गोदाम बना रखा था। धमाके की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं तथा राहत कार्य जारी है। मलबे से निकले कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।