राज्य
‘जल्द ही खत्म हो सकते हैं अन्ना आंदोलन’
By Deshwani | Publish Date: 27/3/2018 1:56:09 PMनई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकपाल बिल और किसानों की मांगों को लेकर लगातार पांचवे दिन धरने पर बैठे समाजसेवी अन्ना हजारे जल्द ही अनशन तोड़ सकते हैं। आज धरने पर बैठे अन्ना हजारे से महाराष्ट्र के जलसंसाधन मंत्री गिरीश महाजन मिले इस दौरान करीब 1 घंटा चली बातचीत के बाद इस तरह का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि अन्ना की 11 मांगें हैं, जिनमें से ज्यादातर पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि अन्ना आंदोलन की मांगों पर संबंधित मंत्रियों से चर्चा के बाद अब अनशन टूट जाना चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार धरने पर बैठे अन्ना की वजन लगातर घटते जा रहे है लेकिन रक्तचाप अभी भी सामान्य है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार लिखित में दे, कौन सी मांगे कब-कब पूरी होंगी? नहीं तो मैं प्राण त्याग दूंगा, लेकिन आश्वासन से नहीं हटूंगा। हजारे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस का भी फोन आया, उनसे बात नहीं की। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन निमित्त मात्र हैं। आंदोलन की चर्चा ऊपर तक चल रही है। केंद्र की ओर से ठोस निर्णय की जरूरत है।
साथ ही अन्ना ने कहा कि संसद में विपक्ष कमजोर है। इस कारण केंद्र में शासित नेताओं को दबाव नहीं बन पा रहा है। इसीलिए आंदोलन की जरूरत है। लोकतंत्र में जनता मालिक है। चुनाव से पहले वायदे करने वाले दल यदि सरकार बनाने पर काम नहीं करता है, तो चुनाव आयोग को इनके खिलाफ कार्रवाई करने का हक होना चाहिए।