राज्य
भूख हड़ताल का चौथा दिन: अन्ना का वजन में गिरावट दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 26/3/2018 12:32:02 PMनई दिल्ली। लोकायुक्त और किसानों के हित के लिए रामलीला मैदान दिल्ली में लगातार चौथे दिन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का वजन घटना शुरू हो गया, आज उनकी वजन तीन किलो तक घट जाने की सूचना प्राप्त हुआ है। उन्होंने शुक्रवार से रामलीला मैदान में धरने पर बैठे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके वजन मेन गिरावट आई है, लेकिन उनका रक्तचाप अभी सामान्य है।
अन्ना ने मांग की है कि केंद्र और राज्य में अभी तक लोकायुक्तों की नियुक्ति क्यों नहीं हुआ है जबिक 2011 के आंदोलन से ही लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम, 2013 में बनकर तैयार हुआ था, लेकिन केंद्र ने अभी तक लोकपाल की नियुक्ति नहीं की है। लोकायुक्त नियुक्त करने की मांग के अलावा हजारे सरकार से किसानों के लिए बेहतर न्यूनतम समर्थन मूल्य की भी मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि किसानों के कृषि उपज की लागत के आधार पर डेढ़ गुना ज्यादा दाम मिले।
उनका कहना है कि खेती पर निर्भर 60 साल से ऊपर उम्र वाले किसानों को प्रतिमाह 5 हजार रुपए पेंशन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंदोलन में कृषि मूल्य आयोग को संवैधानिक दर्जा तथा सम्पूर्ण स्वायत्तता दिए जाने और चुनाव सुधार के लिए सही निर्णय लिया जाए।