ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
अर्श से फर्श पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
By Deshwani | Publish Date: 25/3/2018 3:46:09 PM
अर्श से फर्श पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर लोकसभा सीट से अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुनने के विशेष अधिकार से वंचित किया गया था। इस तथ्य से इंकार नहीं किया जा रहा है कि दो मुख्य प्रतिद्वंद्वियों सपा व बसपा के बीच अंतिम क्षण में हुए गठबंधन ने भाजपा को चौंका दिया था तथा स्थिति असहज हो गई थी।

 
जानकारी के अनुसार योगी पार्टी हाईकमान से अपने पसंद के व्यक्ति को टिकट दिलाना चाहते थे। इसके स्थान पर हाईकमान ने उनसे 3 नाम मांगे थे। योगी ने नाम भेजे परन्तु जोर दिया था कि उनकी पहली प्राथमिकता को माना जाए परन्तु उनके लिए अचम्भा था कि भाजपा के राज्य प्रभारी सुनील बांसल ने उपेंद्र दत्त शुक्ला के नाम की सिफारिश की। यही समान स्थिति फूलपुर में हुई थी जहां सुनील बांसल ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सिफारिश की थी।
 
भाजपा के आंतरिक सूत्रों का कहना है कि पार्टी की हार दो राजनीतिक उद्देश्यों के कारण हुई। पहला यह कि योगी जो ऊंचा उड़ रहे थे, अब नीचे आ गए हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ता ने कहा कि एक व्यक्ति जो अपने गृह हलके को संभाल नहीं सकता है उसे संसदीय बोर्ड में कैसे लाया जा सकता है। भाजपा के संसदीय बोर्ड के पास एम. वेंकैया नायडू के उपसभापति बनने के पश्चात एक पद खाली है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS