ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
केंद्र के अडिय़ल रवैये से नायडू हैरान
By Deshwani | Publish Date: 21/3/2018 5:12:53 PM
केंद्र के अडिय़ल रवैये से नायडू हैरान

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को हैरानी जताई कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विशेष राज्य का दर्जा सहित प्रदेशों की कई मांगों को लेकर इतना‘‘ सख्त’’ रूख क्यों अपना रही है। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, नायडू ने अपनी पार्टी के विधिनिर्माताओं और अन्य नेताओं के साथ बुधवार सुबह‘‘ टेली- कांफ्रेंस’ की जिसमें यह मुद्दा उठा।
 
तेदेपा प्रमुख ने यह कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि भाजपा के इस रूख के पीछे उसकी क्या रणनीति हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दो अपने दो मंत्रियों को हटा लिया और फिर राजग छोड़ दी। हम मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लेकर आए।तब भी केंद्र अडिग है।
 
इस अडिय़ल रवैये के पीछे उसकी क्या रणनीति हो सकती है। तेलुगु देशम पार्टी ने कल केंद्र की आलोचना करते हुए कहा था कि वह लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने से भाग रही है और उसने इसे राजनीतिक आत्महत्या बताया। नायडू ने यह भी कहा कि राज्य के खिलाफ केंद्र के इस सख्त के पीछे विश्वास का क्या स्रोत है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य के लोग देख रहे हैं और वे इन सबको समझेंगे। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के अलग होने के बाद आंध्र प्रदेश को 20 साल पीछे धकेल दिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र को इस खाई को भरने में कितनी मदद करनी चाहिए? उसने जो किया वह मामूली था। अभी तक जो मदद की गई वह जरुरत के मुताबिक बेहद कम है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS