राज्य
उत्तर प्रदेश : 20 साल पुराने हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत 6 को आजीवन कारावास
By Deshwani | Publish Date: 21/3/2018 12:36:43 PMजौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की एक कोर्ट ने 20 साल पुराने हत्या के एक मामले में पिता-पुत्र समेत 6 अभयुक्तों को आजीवन कारावास के साथ 52 हजार रुपए के जुर्माना की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के मुता अनुसार जिले में बदलापुर क्षेत्र के लेदुका गांव में 19 अगस्त 1998 की शाम पुरानी रंजिश को लेकर सत्य नारायण दुबे ,उसके पुत्र संजय दुबे के अलावा योगेंद्र भसह,मार्कण्डेय दुबे,संजय भसह,धनंजय भसह सहित आठ लोगों ने लाठी एवं डण्डे से कृष्ण चन्द दुबे पर हमला कर दिया।
उसका बेटे अरुण दुबे ,शिव कुमार और संजय बचाने आये , तो आरोपियो ने तीनों पर प्राणघातक हमला किया जिससे ,अरुण की मृत्यु हो गयी और शिव कुमार तथा संजय गम्भीर रूप से घायल हो गये। इस मामले में पुलिस ने छह लोगो को नामजद किया था। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया।
पत्रावली पर उपलब्ध सबूत तथा साक्ष्यों के आधार पर जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ( द्वितीय ) मनोज कुमार सिंह गौतम ने कल शाम मुकदमें की सुनवाई के बाद अरुण दुबे की हत्या के आरोप में सत्य नारायण दुबे, उनके पुत्र संजय दुबे के अलावा योगेंद्र सिंह , मार्कण्डेय दुबे ,संजय सिंह और धनंजय सिंह को दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही अभियुक्तों पर 52 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। अदालत ने जुर्माने की रकम में से आधा पैसा मृतक के आश्रितों और घायलों को देने का आदेश दिया है।