राज्य
केजरीवाल ने मानहानि मामले में विक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगी
By Deshwani | Publish Date: 15/3/2018 6:27:32 PMनई दिल्ली। मानहानि मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के पूर्व राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से लिखित माफी मांगी है। बता दें कि केजरीवाल ने पंजाब विक्रम सिंह मजीठिया पर ड्रग्स व्यापार का आरोप लगाया था। 'आप' की ओर से कहा गया था कि मजीठिया ने पंजाब में हजारों युवाओं को बर्बाद कर दिया है।
जिसके बाद बिक्रम सिंह मजीठिया ने केजरीवाल के साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान और संजय सिंघ पर ड्रग व्यापार के आरोपों को लेकर मानहानि का मामला दर्ज किया था।