ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
गोरखपुर और फूलपुर में खिलेगा कमल : मौर्य
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2018 1:23:10 PM
गोरखपुर और फूलपुर में खिलेगा कमल : मौर्य

इलाहाबाद। उपचुनाव के परिणामों में लगातार उलटफेर होता नजर आ रहा है। आठवें राउंड के बाद बीजेपी सपा से पीछे चल रही है। वहीं फूलपुर में सपा शुरू से ही बीजेपी से आगे चल रही थी। इस दौरान डिप्टी सीएम ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जीत भाजपा की होगी। हम फूलपुर और गोरखपुर दोनों जीतेंगे।
 
इतना ही नहीं केशव ने कहा कि अभी हम भले ही पीछे हैं, लेकिन दूसरे बूथों पर हमें ज्यादा वोट मिलेगा। कुछ ऐसे स्थान होते हैं जहां पर हमें वोट कम मिलती है। पिछले बार भी कई जगह हमें कम वोट मिले थे। लेकिन बाद में जीत हमारी ही हुई।
 
वहीं वोटों की गिणती शुरू होने से पहले मौर्य ने कहा था कि वह जीत के प्रति आश्वस्त हैं। फूलपुर में इस बार भी कमल खिलेगा और रिकॉर्ड मतों से बीजेपी प्रत्याशी की जीत होगी। बता दें कि फूलपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने सुबह से ही बढ़त बनाई हुई है। 11 बजे तक समाजवादी पार्टी 3607 वोटों से आगे चल रही थी। पांचवें राउण्ड में भी सपा ने बढ़त बनाई हुई है।
 
बता दें कि फूलपुर में 5 राउंड मतदान की गणना हो चुकी है, जिसमें सपा लगातार आगे चल रही है। बता दें कि सपा ने 6 हजार वोटों की बढ़त बनाई हैं, वहीं भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। 54562 वोट के साथ सपा पांचवे राउंड में सबसे आगे रही और 47631 वोट के साथ भाजपा दूसरे स्थान पर है। निर्दल प्रत्याशी अतीक अहमद 10505 मत के साथ तीसरे व कांग्रेस प्रत्यशी मनीष मिश्रा 2407 मत के साथ चौथे स्थान पर है।
 
परिणामों के रुझानों को देखकर लगता है कि बीजेपी के दावे फीके पड़ते नजर आ रहे हैं। सपा की साइकिल लगातार आगे बढ़ती नजर आ रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS