ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
रसोई गैस जलाते ही घर की उड़ी छत, नौ व्यक्ति घायल
By Deshwani | Publish Date: 10/3/2018 7:40:12 PM
रसोई गैस जलाते ही घर की उड़ी छत, नौ व्यक्ति घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के ओखला इलाके के इंदिरा कैम्प में एक घर में आज रसोई गैस लीक होकर घर में भर गई। इसके बाद जैसे ही गैस चूल्हे को जलाने की कोशिश की गई भयंकर विस्फोट के साथ घर की छत उड़ गई और एक अन्य घर पर जा गिरी। इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए।  

 
इंदिरा कैम्प में उस समय सनसनी फैल गई जब एक गैस सिलेंडर में गैस लीक होने के बाद आग के साथ विस्फोट हुआ। गैस लीक होने से घर में गैस का काफी घनत्व हो गया। गैस का गुब्बार बन चुके घर के अंदर जैसे ही एक महिला ने गैस जलाने की कोशिश की ज़ोरदार धमाका हो गया।
 
इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए हैं। इनमें से पांच लोग झुलस गए हैं जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। घर की एक दीवार दूसरे मकान पर गिर गई।  सभी घायलों को पहले ईएसआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन उसके बाद सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती में कराया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS