ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
By Deshwani | Publish Date: 5/3/2018 3:36:10 PM
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने अभिभाषण में  सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि हरियाणा पहला कैरोसीन मुक्त राज्य है। उन्होंने शिक्षित पंचायतों का भी उल्लेख किया। 

 
राज्यपाल ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में नौकरियों में पारदर्शिता आई है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने में भी सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है। दिसंबर 2017 में लिंगानुपात 914 हो गया है। दक्षिण हरियाणा तक पानी पहुंचाने का भी राज्यपाल ने जिक्र किया। कहा कि एसवाइएल पर हमारे पक्ष में फैसला आया है।
 
राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा में प्रतिव्यक्ति आय वर्ष 2016-17 में 145163 से बढ़कर चालू वित्त वर्ष में बढ़कर 154587 रुपये हो गई है। राज्यपाल ने कहा कि  7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारशें लागू करने वाली हरियाणा सरकार पहली सरकार है। राज्य मेंं 15 अगस्त 2018 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सरंक्षण योजना लागू कर दी जाएगी। राज्य सरकार ने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में बिना भेदभाव विकास किया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS