ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
भाजपा की जीत रोकने के लिए यूपी में बसपा-सपा की समर्थन की सम्भावना बढ़ी
By Deshwani | Publish Date: 4/3/2018 1:48:20 PM
भाजपा की जीत रोकने के लिए यूपी में बसपा-सपा की समर्थन की सम्भावना बढ़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को बहुजन समाज पार्टी के समर्थन की सम्भावना बढ़ गई है। बसपा द्बारा सपा उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा आज दोपहर बाद स्थानीय स्तर पर हो सकती है। बसपा सूत्रों के अनुसार इस सम्बन्ध में पार्टी अध्यक्ष मायावती ने गोरखपुर और इलाहाबाद के जोनल कोआर्डिनेटरों को निर्देश दे दिए गए हैं।

 
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा को एक भी सीट नहीं हासिल हुई थी, जबकि सपा मात्र पांच सीटों पर जीत सकी थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा केवल 47 सीटों पर जीती थी जबकि बसपा 19 सीटों पर ही सिमट गई थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 और लोकसभा की 80 सीट हैं।
 
30 अक्टूबर और दो नवम्बर 1990 को अयोध्या में हुए गोलीकांड के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिह यादव की काफी किरकिरी हुई थी। उसके कुछ महीने बाद 1991 में हुए विधानसभा के चुनाव में यादव को करारी शिकस्त मिली थी। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में पहली बार सरकार बनायी थी। कल्याण सिह को मुख्यमंत्री बनाया गया था। 
 
छह दिसम्बर 1992 को कारसेवकों ने विवादित ढांचा ढहा दिया था। कल्याण सिह सरकार बर्खास्त कर दी गई थी। वर्ष 1993 में बसपा के तत्कालीन अध्यक्ष कांशीराम और मुलायम सिह यादव की पार्टी सपा ने मिलकर चुनाव लड़ा। इसका नतीजा रहा कि 1993 में सपा-बसपा गठबंधन ने सरकार बनाई और मुलायम सिह यादव मुख्यमंत्री चुने गए। 
 
सरकार करीब डेढ साल चली कि इसी बीच दो जून 1995 को लखनऊ में स्टेट गेस्ट हाऊस कांड हो गया। बसपा अध्यक्ष मायावती के साथ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुर्व्यवहार किया था। गठबंधन टूट गया और भाजपा के सहयोग से मायावती पहली बार मुख्यमंत्री बन गयीं। तभी से सपा और बसपा के सम्बन्ध पीछे बने रहे। 
 
लोकसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में यदि बसपा समर्थन देती है तो राज्य की राजनीति में इसके दूरगामी परिणाम होने की सम्भावना है। राजनीतिक मामलों के जानकार राजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बसपा उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं खड़ा करती है, इसलिए उपचुनाव में यदि बसपा सपा को समर्थन देती है तो अभी से इसका यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि 2019 में दोनों दल एक साथ रह सकते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS