ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की हार का रिकार्ड बढ़ता ही जाएगा: योगी आदित्यनाथ
By Deshwani | Publish Date: 4/3/2018 1:07:02 PM
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की हार का रिकार्ड बढ़ता ही जाएगा: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की हार का रिकार्ड बढ़ता ही जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब थे।

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता में त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय की जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के मंत्र और अमित शाह के कुशल संगठन प्रबंधन की सराहना करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में अभी तो कांग्रेस दस राज्यों में चुनाव हारी है। उनके कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद पांच राज्यों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि राहुल गांधी के बतौर कांग्रेस अध्यक्ष हार का यह रिकॉर्ड और अधिक बढ़ेगा।राहुल गांधी के उपाध्यक्ष रहते 10 और अध्यक्ष बनने के बाद 5 राज्य हार चुके हैं, ये रिकार्ड और बढ़ेगा।राहुल कांग्रेस के लिए कितने उपयोगी यह तो कांग्रेस को मूल्यांकन करने दीजिए, लेकिन राहुल गांधी भाजपा के लिये जरूर फलदायक है। जबसे उनकी ताजपोशी हुई भाजपा लगातार विजय पताका लहराती जा रही है।
 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए मुहिम चलाई। सबका साथ, सबका विकास का मंत्र का असर दिखा। त्रिपुरा तथा नगालैंड में यह विकास और सुशासन की जीत है। पहले के चुनाव में सिर्फ एक प्रतिशत ही वोट मिला था। वामपंथ के गढ़ में केसरिया बड़ी बात है। बिना भेदभाव के प्रत्येक नागरिक को विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि वाम के किले को ढहा दिया गया है केसरिया विकास का पर्याय बन गया है।
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्रिपुरा में वामपंथ के गढ़ को ध्वस्त कर केसरियामय करना एक सपना था। यह विकास और सुशासन की जीत है। यह जीत संगठनात्मक कुशलता का प्रतीक है। यहां जाति और धर्म के आधार को पीछे छोड़ बीजेपी को समर्थन मिला। इस जीत ने साफ कर दिया कि अब तो समाज को बांट कर कोई ज्यादा दिन सार्वजनिक जीवन में बना नहीं रह सकता। न्यू इंडिया का मंत्र जो पीएम ने दिया है, उसका असर दिख रहा है।
 
उन्होंने कहा कि इस जीत का असर दूसरे राज्यों पर भी पड़ेगा। अब भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक, केरल ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भी जीत का परचम लहराएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के योग्य व कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकारें काम कर रही हैं। नगालैंड के बारे में कोई कल्पना भी नहीं करता था वहां भाजपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 
 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक वर्ष साल के अंदर जो काम शुरू हुए हैं, आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों में भी ऐसे ही काम होंगे। सीएम ने कहा कि आज कच्छ से कश्मीर और कन्याकुमारी तक एक पार्टी का शासन है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS