ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
त्रिपुरा में भाजपा की जीत के सूत्रधार यूपी के सीएम आदित्यनाथ भी गदगद
By Deshwani | Publish Date: 3/3/2018 5:26:03 PM
त्रिपुरा में भाजपा की जीत के सूत्रधार यूपी के सीएम आदित्यनाथ भी गदगद

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा में पहली बार कमल खिलाने को जो ट्रंप कार्ड चला वह भी पार्टी की इस सफलता से बेहद गदगद है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में ट्रंप कार्ड के रूप में प्रयोग किया। यह ट्रंप कार्ड चल गया।

 
त्रिपुरा में पहली बार कमल खिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी काफी गदगद हैं। इस जीत को उन्होंने ऐतिहासिक जीत बताया है। योगी आदित्यनाथ ने इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। 
 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की राजनीति में आज का दिन बेहद ही खास है। जब त्रिपुरा में 25 वर्ष से कायम लेफ्ट फ्रंट सरकार को जनता ने बाहर कर भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि अब पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भाजपा ने अपना जनाधार बनाया है। नागालैंड और मेघायल में भी भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक है।
 
त्रिपुरा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ योगी आदित्यानाथ, नितिन गडकरी व राजनाथ सिंह भी स्टार प्रचारकों में शामिल थे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा में सात चुनावी रैली की थी। त्रिपुरा के वोटरों को रिझाने में योगी आदित्यनाथ के इलेक्शन कैंपेन ने अहम भूमिक निभाई।सीएम योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा में चुनावी सभा के साथ दो रोड-शो भी किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में नाथ संप्रदाय की मठ के महंत हैं। त्रिपुरा में भी नाथ संप्रदाय की गहरी पैठ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां पर 59 में से बीस विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया था। जिसमें से 17 में भाजपा ने जीत दर्ज की है। 
 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्रिपुरा में पार्टी की इस इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अपने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। सीएम योगी ने कहा कि भारत की राजनीति में ये बेहद ही खास दिन है, जब त्रिपुरा में 25 वर्ष से कायम लेफ्ट फ्रंट सरकार को हराकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना बड़ा जनाधार बनाया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS