ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
सैकड़ों साइकिलों के काफिले के साथ विधानसभा का घेराव करेंगे: अशोक तंवर
By Deshwani | Publish Date: 3/3/2018 5:22:53 PM
सैकड़ों साइकिलों के काफिले के साथ विधानसभा का घेराव करेंगे: अशोक तंवर

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर बजट सत्र के पहले दिन सैकड़ों साइकिलों के काफिले के साथ विधानसभा का घेराव करेंगे। सभी साइकिलें लाल रंग की होंगी और सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी व अशोक तंवर के मुखौटे पहने होंगे। साइकिल यात्रा के जरिए तंवर न केवल कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र तैयार करेंगे, बल्कि भाजपा सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल के विरुद्ध हुंकार भरते नजर आएंगे।

 
विधानसभा का बजट सत्र 5 मार्च को है। इसी दिन तंवर साइकिल यात्रा शुरू करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तर हरियाणा के प्रमुख कालका हलके में एकत्र होंगे। यहां काली माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद तंवर का काफिला मुझमें राहुल-मुझमें तंवर के नारे लगाते हुए हरियाणा विधानसभा की ओर कूच करेगा। साइकिल रैली की तैयारियों को प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर स्वयं और प्रांतीय कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी अंतिम रूप देने में लगे हैं।
 
फिलहाल करीब 40 हजार मुखौटों का इंतजाम किया गया है। साइकिल यात्रा को परिवर्तन लाओ-हरियाणा बचाओ का नाम दिया गया है। कांग्रेस ने इस यात्रा के लिए करीब 1200 साइकिलों का इंतजाम किया है। 800 साइकिलों का कार्यकर्ता अपने स्तर पर इंतजाम करेंगे। वकील अपनी ड्रेस में और महिलाएं लाल सूट में यात्रा में शामिल होंगी। हर साइकिल पर सात फीट ऊंचा पार्टी का झंडा लगा होगा।
 
यात्रा के व्यवस्थापक तरुण भंडारी के अनुसार पहला चरण सात दिन तक चलेगा। 11 मार्च को पिहोवा में इसका समापन होगा। रैली के सभी चरण पूरे होने के बाद साइकिलें जरूरतमंद और गरीब लोगों में मुफ्त बांटी जाएंगी। कांग्र्रेस प्रवक्ता कुलदीप सोनी के अनुसार गरीबी, रोजगार, भाईचारे और महंगाई के मुद्दे पर सरकार से जवाबतलबी के लिए यह यात्रा शुरू की जा रही है।
 
प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के अनुसार साढ़े तीन साल में सरकार ने व्यापारी, कर्मचारी और गरीब लोगों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। इसका जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि हर रोज 45 से 55 किलोमीटर तक साइकिल चलाई जाएगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS