ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
डबल मर्डर केस में तीन गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2018 5:49:20 PM
डबल मर्डर केस में तीन गिरफ्तार

 दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के मलूटी प्रखंड के ललिताकुंडी गांव में 17 फरवरी को हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने गुरुवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तीनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों गिरफ्तार अभियुक्त लुबिन मरांडी, बेलून हेम्ब्रम और लुडू मरांडी बांकीजोर गांव के रहने वाले हैं। मृतक सोमाय मुर्मू और अर्जुन मड़ैया में से एक सोमाय को लड़कीबाजी की आदत थी। इसकी वजह से ही ग्रामीणों के मन में इनके प्रति गुस्सा था। गुस्से में तीनों ने सोमाय और अर्जुन की गला रेतकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पोखर में फेंके गये हंसुआ तथा खून से सना अभियुक्तों का तौलिया और पैजामा बरामद किया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जायेगा।
 
जानकारी के मुताबिक, सोमाय मुर्मू और अर्जुन मड़ैया एक सड़क निर्माण कार्य में लगे थे। निर्माण कार्य के दौरान एक जेसीबी के रास्ते में खराब हो जाने की वजह से रात के वक्त दोनों जेसीबी की रखवाली कर रहे थे। रात में दोनों को अकेला पाकर तीनों लोगों ने सोमाय को मार डाला। हत्या का कोई चश्मदीद न रहे, इसलिए अर्जुन की भी हत्या कर दी गयी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS