ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
पहले के मुकाबले ज्यादा अंतर से जीतेंगे गोरखपुर-फूलपुर सीट: केशव प्रसाद मौर्य
By Deshwani | Publish Date: 26/2/2018 6:15:27 PM
पहले के मुकाबले ज्यादा अंतर से जीतेंगे गोरखपुर-फूलपुर सीट: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी 11 मार्च को गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में एक बार फिर जीत का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने दावा किया कि दोनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पहले के मुकाबले ज्यादा अंतर से जीतेंगे। मौर्य ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में दोनों ही सीटों पर कमल खिलेगा और इसमें कोई संदेह नहीं है।  उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग भाजपा के जीत के अंतर के बारे में ही बात कर रहे हैं। यह स्पष्ट संकेत है कि दोनों सीटों पर भाजपा की जीत पक्की है।

 
उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि कुल वोट का 60 प्रतिशत हिस्सा भाजपा के पास है। शेष में बाकी पार्टियां हैं। इन उपचुनाव में भाजपा को मिलने वाली जीत अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिये मजबूत नींव रखेगी। आपको बता दें कि उप मुख्यमंत्री बनने के बाद मौर्य ने फूलपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के त्यागपत्र देने के बाद रिक्त हुई है।
 
गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की सम्भावना है। भाजपा ने फूलपुर से कौशलेन्द्र सिंह पटेल और गोरखपुर से उपेन्द्र दत्त शुक्ल को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने गोरखपुर और फूलपुर से क्रमशः सुरहिता करीम और मनीष मिश्र को, जबकि सपा ने क्रमशः प्रवीण निषाद और नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
 
गोरखपुर लोकसभा सीट सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा से जुड़ी है। सीएम योगी यहां से साल 1998 से लगातार पांच बार सांसद चुने गये हैं। इसके पहले उनके गुरु महन्त अवैद्यनाथ तीन बार यहां से सांसद रहे हैं। वहां, फूलपुर कभी कांग्रेस का गढ़ था। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू संसद में इसका प्रतिनिधित्व करते थे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस का दबदबा तोड़ते हुए यह सीट जीती थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS