राज्य
हैदराबाद की दवा फैक्ट्री में आग, चार कर्मचारी झुलसे
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2018 6:03:40 PMहैदराबाद। हैदराबाद के जीदिमेटला इलाके में स्थित दवा की एक फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई जिससे चार कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े छह और सात बजे के बीच लगी थी। घटना में चार व्यक्ति (सभी कर्मचारी) मामूली रूप से झुलस गए।
उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में आग लग गई और इसके परिसर से धुंए का काला घना गुबार उठते देखा गया। घटनास्थल के लिए दमकल की करीब छह गाड़ियां रवाना की गयीं और आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया गया। परिसर में कोई फंसा है या नहीं, यह पता लगाने के लिये अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।