राज्य
संघ प्रमुख मोहन भागवत से आगरा में मिले योगी आदित्यनाथ
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2018 4:30:18 PMआगरा । आगामी लोकसभा चुनाव के लिए योगी सरकार और संघ ने कमर कस ली है। आगरा प्रवास पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की। इसमें चुनावी रणनीति का रोडमैप तय किया जा रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 24 फरवरी को होने वाले समरसता सम्मेलन में शामिल होने आगरा आए हुए हैं।
शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई जहाज से खेरिया हवाई अड्डा पहुंचे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से आरबीएस बिचपुरी कैम्पस पहुंचे। जहां संघ प्रमुख के साथ उनकी बैठक हो रही है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मंथन हो रहा है। संघ गांव, किसान के साथ दलितों को साथ जोड़ने की रणनीति बना रहा है। योगी सरकार के अब तक के काम से भी संघ संतुष्टि जता रहा है। चुनाव के लिए दोतरफा काम करने पर सहमति बनी है। इसमें संघ अपने संगठन के जरिए जनता के बीच में माहौल बनाएगा।